UP Board Notes
Home> Class-10> सामाजिक विज्ञान >Q 302

Que : 302. प्रभावों का उल्लेख कीजिए। सत्ता की साझेदारी का क्या अर्थ है? यह क्यों आवश्यक है? किन्हीं दो कारणों का उल्लेख कीजिए।
Answer:

जब किसी देश की सत्ता में उस देश के अंदर रहने वाले सभी वर्गों को शामिल किया जाता है या हिस्सेदार बनाया जाता है तो शासन की इस व्यवस्था को सत्ता की साझेदारी कहा जाता है।

आवश्यकता –


सत्ता की साझेदारी इसलिए आवश्यक है। क्योंकि इससे विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच टकराव की संभावना कम हो जाती है। इसके अतिरिक्त सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र की आत्मा है। क्योंकि इससे समाज के सभी समूह शासन व्यवस्था से जुड़े रहते हैं। जिससे शासन की कार्य कुशलता बनी रहती है।

प्रभाव –


1. सत्ता की साझेदारी से देश में रहने वाले किसी भी वर्ग के व्यक्ति को बेगानेपन का एहसास नहीं होता है और सभी वर्गों के लोग आपस में मिलजुल कर रह सकते हैं।

2. सत्ता की साझेदारी से देश में कभी भी गृहयुद्ध जैसी स्थिति नहीं बनती है।

3. सत्ता की साझेदारी विभिन्न समुदायों के बीच टकराव को कम करती है।

Class-10 सामाजिक विज्ञान Notes -