41. एक त्रिभुज क ख ग की रचना कीजिए, जिसका परिमाप 12 सेमी है तथा भुजाओं का अनुपात 3 : 4 : 5 है। - 42. 6 सेमी भुजा के षट्भुज में एक ज्यामितीय आलेखन की रचना कीजिए, जो कि त्रिभुज, वर्ग और रेखाओं पर आधारित हो। - 43. एक साधारण मापनी की रचना कीजिए, जिसके द्वारा मीटर की दूरी पढ़ी जा सके जबकि 3 सेमी, की दूरी प्रदर्शित करती है। मापनी का निरूपक भिन्न ज्ञात कीजिए। मापनी में 34 मीटर की दूरी अंकित कीजिए। - 44. (स्मृति चित्रण) निम्नलिखित में से किसी एक का चित्र छाया-प्रकाश दिखाते हुए पेन्सिल से बनाइये। चित्र 15 सेमी से कम न हो। - 45. (भारतीय चित्रकला) कांगड़ा चित्र शैली के बारे में आप क्या जानते हैं ? - 46. भारतीय पुनरुत्थान चित्र शैली के वाश विधा पर संक्षेप में लिखिए। - 47. सही विकल्प चुनें और उत्तर पुस्तिका पर क्रमानुसार लिखिए। i) महान चित्रकार देवदीन एवं नर्तकी सुतनुका की प्रेमकथा किस गुहा मंदिर में उत्कीर्ण हैं? - 48. (प्राकृतिक दृश्य चित्रण) : दिए गये पूरे ड्राइंग कागज पर 2 सेमी का बार्डर छोडकर निम्नलिखित में से किसी एक का दृश्य चित्र तैयार कीजिए। चित्रांकन का माध्यम जलरंग, पोस्टर रंग अथवा अन्य कोई माध्यम हो सकता है। - 49. (आलेखन) : बिस्तर की चादर के लिए मौलिक आलेखन बनाइए। इसकी माप 22 सेमी x 18 सेमी हो। आलेखन में । सज्जापूर्ण मछली, कमल पुष्प, पत्तियों तथा कलियों का प्रयोग करें। आलेखन प्राकृतिक या आलंकारिक हो सकता है। इसमें ऐसे तीन रंगों (सफेद के अतिरिक्त) का प्रयोग कीजिए जो चादर के हल्के पीले रंग के साथ तालमेल (सामंजस्य) में हो। - 50. (प्राविधिक कला) : एक वर्ग की रचना कीजिए जिसका क्षेत्रफल उन दो वर्गों के क्षेत्रफल के योग के बराबर हो, जिनकी भुजाएँ क्रमशः 4 सेमी तथा 4.5 सेमी हैं। -