51. एक समषट्भुज जिसकी भुजा 5 सेमी है, की रचना कीजिए। इस षट्भुज के अन्तर्गत एक आकर्षक ज्यामितीय आलेखन बनाइए जो अर्ध-वृत्तों और रेखाओं पर आधारित हो। - 52. एक त्रिभुज की रचना कीजिए जिसका परिमाप 16 सेमी तथा तीनों भुजाओं का अनुपात 3 : 4 : 6 . हो। - 53. एक वृत्त की रचना कीजिए जिसकी त्रिज्या 4 सेमी हो। वृत्त के केन्द्र से 8 सेमी दूरी पर 'क' बिन्दु है। 'क' बिन्दु से वृत्त पर एक जोड़ा स्पर्श रेखा खींचिए। - 54. एक विकर्ण मापनी की रचना कीजिए जो 4 सेमी द्वारा एक मीटर निरूपित करती हो, जिस पर मीटर, डेसीमीटर और सेमी तक की दूरियाँ पढ़ी जा सके। मापनी की निरुपक भिन्न [R.F.] निकाल कर उस मापनी पर 3 मीटर तथा 6-5 डेसीमीटर की दूरी अंकित कीजिए। - 55. (स्मृति चित्रण) : निम्नलिखित में से किसी एक का स्मृति चित्रण पेन्सिल द्वारा बनाइए। चित्र 15 सेमी से कम न हो। चित्रांकन में रेखा सौष्ठव एवं आकृति की अनुरूपता पर विशेष ध्यान दिया जाय। - 56. निम्नलिखित में से किसी एक का स्मृति चित्रण पेन्सिल द्वारा कीजिए। चित्र 15 सेमी से कम न हो। चित्रांकन में रेखा सौष्ठव एवं आकृति की अनुरूपता पर विशेष ध्यान दें। - 57. (भारतीय चित्रकला) : बाघ गुफा के बारे में आप क्या जानते हैं ? - 58. मुगलकालीन चित्रकला की शैली पर निबन्ध लिखिए। - 59. सही विकल्प चुन कर दिए गए ड्राइंग कागज पर क्रमानुसार लिखिए। i) आस्टवाल्ड रंग चक्र में कुल कितने रंग हैं ? - 60. (प्राकृतिक दृश्य चित्रण) : अपनी ड्राइंग शीट पर 20 सेमी x 15 सेमी के आयत में 'पहाड़ी के मध्य सूर्योदय' का दृश्य बनाइए। किन्हीं तीन जलरंगों से पूर्ण कीजिए। चित्रांकन करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखिए : -